Breaking News

झूलेलाल वार्ड में ₹5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Khojkhbarchhattisgarh.com

वार्डवासियों को आवागमन में मिलेगी राहत चंद्रकला वर्मा

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा  नगर पालिका  के वार्ड क्रमांक 13 (झूलेलाल वार्ड) में लगभग ₹5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क नेहा मेडिकल से निहिचालानी परिवार के घर तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड की पार्षद पलक विकास सुखवानी ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने कहा

“मैं वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद होने के साथ-साथ नगर पालिका की उपाध्यक्ष भी हूँ। मेरा संकल्प है कि मेरा वार्ड कभी पिछड़ा नहीं रहेगा। यहां विकास की लहर लगातार जारी रहेगी। वार्डवासियों की सुविधाएँ और मूलभूत आवश्यकताएँ सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं और आगे भी रहेंगी।”

वहीं भाजपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि

“नगर में सड़क और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह सड़क निर्माण वार्डवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।”
कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद ईश्वर यदु, पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, सिंधी समाज के वरिष्ठजन किशोर सतपाल, मोतीराम ज्ञानचंदानी, अनिल नीचलानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …