Breaking News

रायपुर ज़िले में छत्तीसगढ़ कम्युनिटी मेंटल हेल्थकेयर टेली-मेंटोरिंग प्रोग्राम (CHAMP) का ऑनसाइट बेसिक प्रशिक्षण—बैच 2 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर

रायपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश शुक्ला तथा डीपीएम मनीष मैजोरवार के निर्देशन में आज रायपुर ज़िले में छत्तीसगढ़ कम्युनिटी मेंटल हेल्थकेयर टेली-मेंटोरिंग प्रोग्राम (CHAMP) का ऑनसाइट बेसिक प्रशिक्षण—बैच 2 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन बेंगलुरु स्थित निमहांस की मास्टर ट्रेनर डॉ. सना उस्मानी (एमडी—मनोचिकित्सा, NIMHANS) ने किया। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और इंटरैक्टिव सत्रों ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण, व्यावहारिक और उपयोगी ज्ञान प्रदान किया।

कार्यक्रम में राज्य स्तर से डॉ. अभिजीत बनर्जी, स्टेट नोडल ऑफिसर—मानसिक स्वास्थ्य, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ऑनसाइट प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद अब सभी प्रतिभागी 7 सप्ताह के ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए नामांकित हो गए हैं। इसमें प्रति सप्ताह 1 दिन, 3 घंटे का ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा।
सभी सत्रों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेशन) प्रदान किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण आधिकारिक स्वास्थ्य व्यवस्था में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

साईं धाम रोड के औद्योगिक परिसर निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

Khojkhbarchhattisgarh.com पंचायत की जमीन पर निर्माण को लेकर स्वामित्व, राशि, अनुमति और भविष्य के आवंटन …