Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव : तिल्दा–नेवरा में घर–घर संपर्क अभियान तेज, चार जगहों पर होगा भव्य हिन्दू सम्मेलन

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा–नेवरा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में 2 अक्टूबर 2025 से 21 अक्टूबर 2026 तक शताब्दी उत्सव मना रहा है। इसी क्रम में तिल्दा–नेवरा में संघ के स्वयंसेवकों ने घर–घर संपर्क अभियान को गति दे दी है।

स्वयंसेवकों ने वार्ड 17 बाल गंगाधर तिलक वार्ड और वार्ड 4 भैरवगढ़ बस्ती में घर–घर जाकर संघ की पत्रिका वितरित की तथा नागरिकों से संवाद किया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि शताब्दी वर्ष का लक्ष्य संघ कार्य को देशव्यापी बनाना तथा समाज में सहज परिवर्तन हेतु पंच–परिवर्तन कार्यक्रम (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, ‘स्व’ बोध व स्वदेशी, तथा नियम–कानून पालन) को जीवन व्यवहार में उतारना है।

तिल्दा–नेवरा में चार बड़े हिन्दू सम्मेलन तय

शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर एवं बस्ती स्तर पर भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों में उत्साह देखा जा रहा है। व्यापक गृह संपर्क अभियान में स्वयंसेवकों को समाज का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।

तिल्दा–नेवरा में हिन्दू सम्मेलन की तिथियां इस प्रकार तय की गई हैं—
1️⃣ भैरवगढ़ मंदिर – 13 दिसंबर 2025, दोपहर 12 से 3 बजे
2️⃣ गोवर्धन नगर, नेवरा – 20 दिसंबर 2025
3️⃣ तिल्दा सासाहोली – 10 जनवरी 2026
4️⃣ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका – 3 जनवरी 2026

सम्मेलन हेतु वक्ताओं की सूची जारी

जिले से प्रमुख वक्ताओं की नियुक्ति इस प्रकार की गई है—

1) भैरवगढ़ बस्ती, 13 दिसंबर 2025 (12–3 बजे)
– वक्ता: श्री लेखराम साहू, कुटुंब प्रबोधन संयोजक, रायपुर ग्रामीण
– संपर्क: 9753178268

2) बहेसर मंडल, ग्राम खम्हरिया, 14 दिसंबर 2025 (1–4 बजे)
– वक्ता: श्री अजित कुमार वर्मा, सेवा प्रमुख, रायपुर ग्रामीण
– संपर्क: 7828634673

3) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका, 3 जनवरी 2026 (1–4 बजे)
– वक्ता: श्री लोकनाथ साहू, जिला कार्यवाह, रायपुर ग्रामीण

समाज से व्यापक सहभागिता की अपील

आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं, बहनों, युवाओं तथा गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इन सम्मेलनों में सहभागी बनकर वक्ताओं के उद्बोधन को सुनें और शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक उत्सव को सफल बनाएं।

भैरवगढ़ बस्ती ,व केवट पारा वार्ड 4 में बृहद गृह संपर्क अभियान पूर्ण
स्वयंसेवकों ने बताया कि भैरवगढ़ बस्ती में संपर्क अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और समाज का उत्साह उल्लेखनीय है।

About Santosh Kumar

Check Also

नफरत मिटेगी तभी मजबूत होगा भारत : राष्ट्रीय सेमिनार में विचार

Khojkhbarchhattisgarh.com ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु दिल्ली 9फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ भारत की …