Breaking News

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, साजिश की आशंका

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर छत्तीसगढ़

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। गरियाबंद के कुम्हारपारा के पास उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहत की बात यह है कि आचार्य युवराज पांडे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

हादसे के बाद कथावाचक ने साजिश की आशंका जताते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह उन पर सातवां हमला है, और इस संबंध में वे पूर्व में भी प्रशासन को लिखित शिकायत दे चुके हैं। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल है। श्रद्धालुओं और समर्थकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …