Breaking News

क्लेंडिंग कंपनी की मनमानी के ख़िलाफ़  किया धरना-प्रदर्शन

Khojkhbarchhattisgarh.com

मजदूरों को मनमर्जी से काम पर
बुलाने का आरोप, क्षेत्रवासियों में रोष

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु तिल्दा-नेवरा

रायपुर / तिल्दा-नेवरा।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 अंतर्गत साँकरा-सड्डू के मध्य स्थित क्लेंडिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों के साथ कंपनी प्रबंधन द्वारा की जा रही मनमानी अब खुलकर सामने आ गई है। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों को जरूरत के अनुसार ही काम पर बुला रहा है, जबकि अन्य दिनों में उन्हें बिना सूचना कार्य से वंचित किया जा रहा है, जिससे मजदूर संघ और परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

कंपनी की इस नीति के खिलाफ क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते 20 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 9 बजे से कंपनी गेट के सामने  धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस आंदोलन में समस्त क्षेत्रवासी एवं मजदूर संघ के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

धरना-प्रदर्शन को लेकर तिल्दा-नेवरा थाना एवं अनुविभागीय अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है, जिससे आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा।

इस संबंध में श्रीमती शैल महेंद्र साहू, समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर की सभापति (महिला एवं बाल विकास समिति) ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि

> “मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। यह धरना मजदूर संघ के हित और न्याय की लड़ाई है।”



उन्होंने समस्त भाई-बहनों से धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …