संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एमजीएम हॉस्पिटल , ओम हॉस्पिटल के विषेश सहयोग

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा
रायपुर तिल्दा-नेवरा
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन तथा एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर एवं ओम हॉस्पिटल के सहयोग से ग्राम पंचायत ओटगन के पंचायत भवन में एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से आए कुल 317 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर के दौरान नेत्र जांच, रक्त जांच, बीपी, शुगर सहित जनरल हेल्थ चेकअप किया गया। नेत्र चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत 09 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन 29 दिसंबर को एमजीएम आई हॉस्पिटल रायपुर में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा के सहयोग से किया जाएगा।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में निःशुल्क दवा वितरण, आंखों की जांच, जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण तथा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। साथ ही जांच कराने आए मरीजों को मच्छरदानी का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि जांच में जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका ऑपरेशन कंपनी द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टरों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि जरूरतमंदों की सेवा कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।”
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्राम पंचायत ओटगन के सरपंच हिमांशु तिवारी, उपसरपंच श्रीमती कामिनी ध्रुव, पंचगण तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम.जी.के. मूर्ति, सुचिता जैन, चरणजीत राय, हिमांचल, राकेश कुमार एवं जितेंद्र वर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।
khojkhbarchhattisgarh hindi news