Breaking News

ग्राम मोहगांव एवं भींभौरी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संयुक्त सदस्यता अभियान

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा 7जनवरी

तिल्दा–खड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव एवं भींभौरी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सक्रिय रूप से सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मोहगांव से 20 ग्रामीणों एवं ग्राम भींभौरी से 10 ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को, विशेषकर महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एकमात्र ऐसा संगठन है, जो निस्वार्थ भाव से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद की बात करते हुए आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत है।

पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, किंतु अपेक्षित सुधार, विकास और मूल अधिकारों की रक्षा अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो पाई है। इसी कारण संगठन द्वारा जनजागरूकता, संगठन विस्तार एवं संघर्ष के माध्यम से आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा रही है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला पदाधिकारी, खड़ स्तर के पदाधिकारी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सेनानीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़िया अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …