Breaking News

ख़बर का असर: कोसमन्दा धान उपार्जन केंद्र का कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित

Khojkhbarchhattisgarh.com

धान खरीदी में अनियमितता व अवैध वसूली की शिकायत पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर

जांजगीर-चांपा : बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा (चाम्पा) स्थित धान उपार्जन केंद्र में अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। धान उपार्जन केंद्र क्रमांक 1040 कोसमन्दा के कम्प्यूटर ऑपरेटर छबिलाल (छबि) मन्नेवार को जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हेमंत राठौर ने दिनांक 15 दिसंबर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि धान उपार्जन केंद्र के अध्यक्ष एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा निर्धारित 40.5 किलोग्राम के स्थान पर 41.5 किलोग्राम धान लाने का दबाव बनाया जा रहा था तथा टोकन काटने के एवज में अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी जे.के. टंडन (बलौदा) को जांच सौंपी गई, जिन्होंने 19 दिसंबर 2025 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा 27 दिसंबर 2025 को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।

हालांकि, जांच प्रतिवेदन एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण को ग्राह्य योग्य नहीं पाए जाने पर उपयुक्त सहकारिता अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा छबि मन्नेवार को धान खरीदी कार्य से पृथक करते हुए निलंबित कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का स्पष्ट संदेश गया है।
साथ ही यह कार्रवाई किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम मानी जा रही है।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …