Breaking News

एस डी एम आषुतोष देवांगन के निर्देशन में तुलसी पंचायत में चला प्रशासन का बुलडोज़र, 5 एकड़ से ज्यादा शासकीय ज़मीन कब्ज़ामुक्त

Khojkhbarchhattisgarh.com

प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को मुक्त

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा। तहसील तिल्दा अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी में बुधवार 15 जनवरी 2026 को प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्रशासन द्वारा पूर्व में सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई।

यह अभियान तिल्दा-नेवरा एसडीएम आषुतोष देवांगन के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार टोमन, पटवारी रंजन सिन्हा, तिल्दा थाना पुलिस बल तथा ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा के जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …