छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज को दबाया नहीं जा सकता—यह संघर्ष जारी है और आगे भी चलता रहेगा।

खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
खरोरा खड़ | 15 जनवरी 2026
खरोरा खड़ अंतर्गत ग्राम बुडेनी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सदस्यता अभियान में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा से प्रभावित होकर 25 से अधिक युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़िया समाज पर हो रहे शोषण, अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ संगठित होकर जनआवाज़ को मजबूत करना रहा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ही वह मंच है, जो निस्वार्थ भाव से छत्तीसगढ़िया अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा करता आ रहा है।
वक्ताओं ने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद अपेक्षित सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक सुधार अब तक ज़मीनी स्तर पर साकार नहीं हो सके हैं। इसी के चलते संगठन जनजागरूकता, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से अधिकारों की लड़ाई को तेज़ कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला व खड़ स्तर के पदाधिकारी, आसपास के क्षेत्रों से आए सेनानीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़िया अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ियों की आवाज दबाने के उद्देश्य से संगठन के पदाधिकारियों को बिना ठोस कारण जेल में डाल रही है। उल्लेखनीय है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा तथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव के जेल में होने के बावजूद संगठनात्मक गतिविधियाँ पूरी मजबूती से जारी हैं।
संगठन ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज को दबाया नहीं जा सकता—यह संघर्ष जारी है और आगे भी चलता रहेगा।
khojkhbarchhattisgarh hindi news