Breaking News

कांग्रेस की नई ब्लॉक टीम में संतुलन की सियासत

Khojkhbarchhattisgarh.com

शहर में शैलेश नितिन की धमक, ग्रामीण में राहुल तेजवानी की चमक

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ  संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा।
कांग्रेस संगठन को आगामी चुनावी मोड़ पर लाने की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस ने तिल्दा शहर और तिल्दा ग्रामीण ब्लॉक में अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठनात्मक संतुलन साधने का स्पष्ट संदेश दिया है। इन नियुक्तियों को क्षेत्रीय नेतृत्व, गुटीय सामंजस्य और जमीनी सक्रियता के आधार पर देखा जा रहा है।

तिल्दा शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर शैलेश नितिन के समर्थक अजीत शर्मा की नियुक्ति की गई है। अजीत शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और शहरी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे शैलेश नितिन के प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं तिल्दा ग्रामीण ब्लॉक, जो बलौदाबाजार विधानसभा का सबसे बड़ा ब्लॉक माना जाता है, वहां बलदाऊ साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। बलदाऊ साहू क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं और ग्रामीण अंचल में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनकी नियुक्ति से ग्रामीण कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बलदाऊ साहू की नियुक्ति में राहुल तेजवानी की अहम भूमिका रही है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा की गई इन नियुक्तियों को संगठनात्मक संतुलन का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है। जहां एक ओर शहर में विधानसभा प्रत्याशी रह चुके शैलेश नितिन के पसंदीदा नेता को जिम्मेदारी देकर उन्हें संतुष्ट किया गया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में राहुल तेजवानी समर्थित नेता को अध्यक्ष बनाकर संतुलन कायम किया गया है।

राहुल तेजवानी ने अपने संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इससे पहले वे पार्षद चुनाव में अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में भी सफल रहे थे। वहीं शैलेश नितिन क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करते नजर आए हैं।

कुल मिलाकर, कांग्रेस की ये नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति का भी स्पष्ट संकेत देती हैं।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …