Breaking News

तिल्दा-नेवरा थाना आवासीय परिसर में शिवजी की मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा

Khojkhbarchhattisgarh.com

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी कुशल मार्ग दर्शन  से जीर्णोद्धार किया गया

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा ‌ । नगर के  थाना आवासीय परिसर में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन अत्यंत शुभ, पावन और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि थाना परिसर में निवासरत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी बनेगा। मंदिर निर्माण का उद्देश्य कर्मठ जीवन के बीच धर्म, संयम और सद्भावना की भावना को सुदृढ़ करना है।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विधिवत शुद्धिकरण, कलश स्थापना, हवन, रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा शिवलिंग में प्राण प्रतिष्ठा कर भगवान शिव का आह्वान किया गया, जिससे शिवलिंग में दिव्य चेतना का संचार हुआ। इस अवसर पर “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रों से संपूर्ण परिसर शिवमय हो उठा।
इस पावन आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव से कर्तव्यनिष्ठा, साहस, न्यायप्रियता और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने की कामना की।
तिल्दा-नेवरा थाना परिसर में निर्मित यह शिव मंदिर आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। आराध्य देव शिव जी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह  पर शरीक हुए भक्तजनों के मध्य महा प्रसादी भोजन की ब्यवस्था भी किया गया ‌।
प्रसाद ग्रहण करने के लिए शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु उपस्थित हुए इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के साथ  पुलिस विभाग के विकास देशमुख ,बी एल देवांगन ,शंकर लाल वर्मा ,पुनीत राम साहू मधुसूदन वर्मा ,लोकेश नायक ,आलोक शर्मा ,संदीप सींग , किशोर शर्मा,कुलदीपक, फागू मनहरे,मुकेश नायक,प्रमोद सेन,जनक लाल बंदे,गुलाब वर्मा,जितेंद्र साहू,राजेश शिकरवार,तिल्दा नेवरा के समस्त पुलिस परिवार ,नगर के जनप्रतिनिधिगण ,पार्षदगण , अधिकारी कर्मचारी गण, व्यापारीगण पत्रकारगण,,भारी संख्या में  गणमान्य नागरिक और आम जनता उपस्थित रहे

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …