शुद्ध भोजन से गौ माता की सेवा करने का किया गया आह्वान

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
तिल्दा-नेवरा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा गौ माता की सेवा को जनआंदोलन का रूप देते हुए 26 फरवरी 2026 तक गौ माता को भोजन कराने हेतु 5 लाख स्टील थाल वितरण का लक्ष्य तय किया गया है।
यह अभियान फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश दास मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौसेवक व युवा उद्योगपति घनश्याम अग्रवाल के निर्देशानुसार पूरे देश में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पुलिस ग्राउंड तिल्दा-नेवरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भव्य आयोजन कर सैकड़ों स्टील थालों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला अध्यक्ष पूनम देवांगन, जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजलि आलोक दुबे, प्रदेश महामंत्री महेश वाधवानी, तहसील अध्यक्ष मोहन दास साहू, मुस्लिम मंच तहसील अध्यक्ष शब्बीर अहमद, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (युवा उद्योगपति व यादव जी पेट्रोल पंप संचालक), प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर साहू, जिला संगठन मंत्री एवं अधिवक्ता मनोहर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पार्षद रानी सौरभ जैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र शर्मा (पं. मालूराम शर्मा के सुपुत्र) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि
गौ माता को जूठा भोजन न कराएं, भूमि पर भोजन न डालें तथा केवल शुद्ध व ताजा भोजन ही संगठन द्वारा वितरित स्टील थाल में कराएं।
उन्होंने कहा कि गौ माता को श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराना पुण्य का कार्य है, जिससे मानव जीवन सार्थक बनता है। इस संदेश का उपस्थित नागरिकों ने तालियों के साथ समर्थन किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने प्रतिदिन गौ माता को शुद्ध भोजन कराने का सामूहिक संकल्प लिया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news