Breaking News

तिल्दा में अपराध बेलगाम, कांग्रेस का थाना घेराव

Khojkhbarchhattisgarh.com

पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व्यवस्था तो गृह मंत्री आवास का घेराव

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

रायपुर :19 जनवरी 2026

तिल्दा क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, नशाखोरी, ऑनलाइन सट्टेबाजी, हत्या, अपहरण एवं अवैध गतिविधियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नेतृत्व में आज तिल्दा थाना का जोरदार घेराव किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे ने किया।

घेराव कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक श्री जनक राम वर्मा, बलौदाबाजार विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर अध्यक्ष श्री अजितेश शर्मा, तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष श्री बलदाऊ साहू, राम गिड़लानी, शंकर शर्मा, ओम गोयल, भीम भोजवानी, लक्ष्मी नारायण वर्मा, देवादास टंडन, मोती हिंदूजा, देवेंद्र वर्मा, नगर निगम रायपुर के पार्षद श्री जयंत साहू, महेंद्र गुड्डू सेन, सोनू मारकंडे, सुनील सोनी, सनत सेन, जितेंद्र सेन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए थाना परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर “ऑनलाइन सट्टा बंद करो”, “बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार जवाब दे” जैसे नारे लगाए गए। पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए।

घटनाओं ने बढ़ाया जनआक्रोश

वार्ड नंबर 15, तिल्दा नेवरा में नशे से जुड़े विवाद में ललित यादव की चाकू से हत्या

तिल्दा सरोरा में शराब भट्टी के कर्मचारियों का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

पूरे क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलेआम संचालन, जिससे युवा अपराध की ओर धकेले जा रहे

अफीम, गांजा, हीरोइन एवं अवैध शराब की खुलेआम बिक्री, चौक-चौराहों पर नशेड़ियों का जमावड़ा


इन घटनाओं से तिल्दा क्षेत्र में खौफ का माहौल है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

तिल्दा क्षेत्र में बढ़ते अपराध, नशाखोरी एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई

सूखे नशे के विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही

शराब भट्टी अपहरण कांड की त्वरित जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े संचालकों, एजेंटों एवं ऐप/नेटवर्क पर प्रतिबंध

पूरे क्षेत्र में नशे की बिक्री पर विशेष अभियान चलाकर पूर्ण रोक


कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को 7 दिन की समय-सीमा दी है। चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो तिल्दा क्षेत्र के नागरिकों के साथ गृह मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।






About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …