प्लांट गेट से कलेक्टर कार्यालय तक पदयात्रा, श्रम कानून लागू करने की मांग

रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता
रायपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर स्थित अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में कार्यरत श्रमिकों के वेतन भुगतान को लेकर जनपद पंचायत तिल्दा के जनपद सदस्य प्रकाश सगरवंशी ने सुबह 6 बजे प्लांट गेट से कलेक्टर रायपुर कार्यालय तक पैदल मार्च कर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जनपद क्षेत्र तिल्दा के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों के मजदूर अडानी पावर प्लांट में कार्यरत हैं। श्रमिक अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान श्रम विभाग, कलेक्टर, एसडीएम तिल्दा, अडानी पावर प्रबंधन एवं यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते में हड़ताल अवधि का वेतन देने का आश्वासन दिया गया था।

इसके बावजूद अब तक श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने से मजदूरों में भारी रोष है। जनपद सदस्य प्रकाश सगरवंशी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट रायपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मजदूरों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है और स्थिति कभी भी गंभीर रूप ले सकती है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

khojkhbarchhattisgarh hindi news