Breaking News

तिल्दा नेवरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई सड़क पर उत्पात मचाने वाला नशेड़ी ट्रक चालक जेल भेजा गया

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

रायपुर  तिल्दा नेवरा  21 जनवरी
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने कानून व्यवस्था भंग करने वाले एक उपद्रवी ट्रक चालक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मुख्य मार्ग पर ट्रक को बीच सड़क में खड़ा कर यातायात बाधित करते हुए जमकर उत्पात मचा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 15 DJ 3999 का चालक डागेश्वर वर्मा (28 वर्ष) निवासी जामगांव करगा, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग, आज स्टेशन चौक तिल्दा के पास बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर लोक शांति भंग कर रहा था। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी और अधिक आक्रामक होकर संज्ञेय अपराध करने पर उतारू हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।

नशे में वाहन चलाना भी पड़ा भारी
आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने पर उसके द्वारा नशे का सेवन कर भारी वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पृथक से कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया है। साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

तिल्दा नेवरा पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …