Breaking News

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर स्टेशन के सामने भव्य भंडारा व रामायण पाठ

Khojkhbarchhattisgarh.com

एकता सेवा समिति ने मनाई राम मंदिर स्थापना दिवस की तीसरी वर्षगांठ

   तिल्दा नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रिपोर्टर श्याम डहरिया

तिल्दा-नेवरा 22 जनवरी
अयोध्या धाम में 22 जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर स्टेशन के सामने एकता सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारा एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए। रामायण पाठ के दौरान संपूर्ण क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। नगरवासियों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पप्पू महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

आयोजन में एकता सेवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित हुआ। आयोजित रामायण पाठ व भंडारे में  श्रद्धालु। शामिल हुए

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …