Breaking News

मुड़पार में भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता, शैल महेंद्र साहू रहे मुख्य अतिथि

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

रायपुर छत्तीसगढ़ : बलौदाबाज़ार विधानसभा अंतर्गत ग्राम मुड़पार में दिनांक 29 जनवरी 2026 को भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे प्रतिभागियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजक समिति को ₹1101/- की सहयोग राशि भेंट की और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर डॉ. दौलत पाल (सरपंच), श्री मनोज तिवारी (पूर्व सरपंच), श्री प्रदीप मानिकपुरी (पूर्व जनपद प्रतिनिधि), श्री हीरा राम साहू, श्री किरीत साहू, श्री नाथू ध्रुव, श्री मनोज नायक, श्री यश साहू, श्री रजत वर्मा, श्री रितु राज साहू एवं दाऊ लाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …