
तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
तिल्दा-नेवरा। 3 फरवरी
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग गांवों में उपद्रव और मारपीट कर परिशांति भंग करने वाले 6 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 को ग्राम खमरिया, सिरवे एवं भूरसुदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं उपद्रव किए जाने की सूचना थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु आरोपी अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में प्रस्तुत किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी कर उन्हें निरुद्ध करने के आदेश दिए गए।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम
1. बलदेव धिवर (19 वर्ष), पिता – प्रीतम धिवर, निवासी ग्राम सिरवे
2. दीपक धिवर (19 वर्ष), पिता – कोदू राम धिवर, निवासी ग्राम सिरवे
3. होरी लाल यादव (21 वर्ष), पिता – राम प्रसाद यादव, निवासी ग्राम धनगवा, शहडोल (म.प्र.), हाल – ग्राम खमरिया, रायपुर
4. अशोक साहू (38 वर्ष), पिता – रामचंद्र साहू, निवासी ग्राम महुआ गांव, सिंगरौली (म.प्र.), हाल – ग्राम खमरिया, रायपुर
5. क्रिस सोनवानी (19 वर्ष), पिता – ओमप्रकाश सोनवानी, निवासी ग्राम भूरसुदा, रायपुर
6. जयप्रकाश वर्मा (22 वर्ष), पिता – सुरेश वर्मा, निवासी ग्राम भूरसुदा, रायपुर
पुलिस का स्पष्ट संदेश
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असामाजिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

khojkhbarchhattisgarh hindi news