घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
तिल्दा नेवरा।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने लूट के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 04 माह से फरार आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 493/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 309(6), 61(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी दुर्गेश यादव एवं उसका एक नाबालिग साथी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार नवंबर माह में आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ बगदई शराब दुकान के पास लूट की योजना बनाकर पहुंचे थे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उससे वीवो मोबाइल फोन व ₹500 नगद लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे।
लगातार तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिल्दा क्षेत्र में घेराबंदी कर फरार आरोपी दुर्गेश यादव तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 04 QJ 1514), अनुमानित कीमत ₹30,000 जप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
दुर्गेश यादव, पिता शिवपालन यादव, उम्र 19 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 17, पुराना चीरघर के पास, तिल्दा
थाना – तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्त सामग्री:
एक मोटरसाइकिल
khojkhbarchhattisgarh hindi news