Breaking News

महाशिवरात्रि पर सरजू बांधा में भव्य आयोजन, भस्म आरती से गूंजेगा मुक्तिधाम परिसर

Khojkhbarchhattisgarh.com

विशेष श्रृंगार कर उन्हें नव स्वरूप प्रदान किया जाएगा,

रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर स्थित भगवान श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं।

कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव एवं सचिव गोवर्धन झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8 बजे भस्म आरती, जलाभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात दोपहर से भगवान का विशेष श्रृंगार कर उन्हें नव स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिसके दर्शन श्रद्धालुओं को शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक होंगे।

शाम 7 बजे महा आरती का आयोजन होगा, जिसके बाद छप्पन भोग एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन भव्य भजन संध्या के साथ होगा।

जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष उपस्थिति

इस पावन अवसर पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं रायपुर की महापौर मीनल चौबे प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगी। नगर निगम रायपुर जोन 6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता एवं टिकरापारा वार्ड के पार्षद प्रमोद साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आस्था का केंद्र बना सोमेश्वर धाम

फाउंडेशन अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि मुक्तिधाम के बाहर स्वयं विराजित भगवान श्री सोमेश्वर महादेव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। निसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति, विवाह, व्यवसाय और अन्य समस्याओं से मुक्ति के अनेक उदाहरण सामने आए हैं। श्रद्धालु यहां आकर महाकाल के चरणों में अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सामाजिक सेवा में भी अग्रणी

फाउंडेशन सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में पौधारोपण कराया जाता है। साथ ही संस्था द्वारा स्वर्ग रथ वाहन, एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीज़र एवं व्हीलचेयर जैसी सेवाएं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाती हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …