Breaking News

आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Khojkhbarchhattisgarh.com

आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया।

3 आरोपी गिरफ्तार, 25.92 बल्क लीटर अवैध मदिरा,दोपहिया वाहन  जप्त

रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

रायपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 24 फरवरी 2026 को तिल्दा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।

मानपुर–टोहड़ा मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ाए

अवैध मदिरा परिवहन की पुख्ता सूचना पर मानपुर से टोहड़ा मार्ग, ग्राम टोहड़ा (थाना तिल्दा) में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। काले रंग की हीरो स्पलेंडर दोपहिया वाहन से अवैध शराब ले जाते हुए —

टिकेश्वर चेलक (पिता आनंद चेलक)

वीरेंद्र कुमार ध्रुव (पिता जगन्नाथ ध्रुव)


को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 98 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद कर जप्त की गई।

सरारीडीह में भी छापा, तीसरा आरोपी धराया

इसी अभियान के तहत बंजारी नाला, ग्राम सरारीडीह (थाना तिल्दा) में दबिश देकर अश्वनी रात्रे (पिता गंगादास रात्रे) के आधिपत्य से 46 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद की गई।

कुल मिलाकर कार्रवाई में 25.92 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की गई।

कानूनी शिकंजा

तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया।

ओवररेटिंग पर भी सख्ती

ओवररेट की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करते हुए कम्पोजिट मदिरा दुकान नेवरा से जुड़े कर्मचारी भरत जांगड़े के विरुद्ध धारा 39(ग) के तहत मामला कायम कर तत्काल सेवा से पृथक कर दिया गया।

टीम का विशेष योगदान

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन एवं आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और ओवररेटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About Santosh Kumar

Check Also

निनवा में भव्य ‘दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी’ कार्यक्रम संपन्न,   श्रीमति शैल महेंद्र साहू ने की विकास कार्यों की घोषणा

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।जिला पंचायत क्षेत्र 6 के …