
तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
तिल्दा नेवरा 28 फरवरी
राजनीतिक सरगर्मी के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) ने संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिल्दा नेवरा के सक्रिय युवा नेता सागर पंजवानी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के साथ ही शहर के युवा वर्ग में उत्साह की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का मानना है कि सागर के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
युवा नेतृत्व पर संगठन का भरोसा
संगठन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति का हिस्सा है। सागर पंजवानी लंबे समय से सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया।
बधाइयों का लगा तांता
नियुक्ति की खबर सामने आते ही शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। उनके अभिन्न मित्र अधिवक्ता सृजन सोनी, युवा समाजसेवी पंकज कृपलानी, प्रांशु केशरवानी, पंकज बालचंदानी, प्रियंक सोनी, नरेश जोतवानी, राकेश कमलानी, दीपक चौहितवानी, डीकेश वर्मा (सर्व समाज संगठन प्रभारी), ऋषभ अग्रवाल, अमर आहूजा, राज रोहड़ा, शिवम पटेल, निखिल जेठवानी, दीपक जेठानी, दीपक देवानी, बप्पी बंगाली, अजय रूपरेला सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सागर पंजवानी ने क्या कहा?
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सागर पंजवानी ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
तिल्दा नेवरा में भाजयूमो का यह ‘नव सृजन’ आने वाले समय में युवा राजनीति की नई पटकथा लिखने की तैयारी में है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news