
खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रिपोर्ट रोहित वर्मा
खरोरा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखनलाल मिश्रा जी के सुपुत्र ग्राम मुरा की पावन धरती पर जन्मे, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ शासन में जल संसाधन व आबकारी विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव रहे श्री गणेश शंकर मिश्रा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से ग्राम मुरा सहित आसपास के ग्राम — चिचोली, मोहरेगा, खौना, रायखेड़ा, बंगोली, कुरा, धनसुली, गेतरा, खोलीडबरी तथा ताराशिव — के नागरिकों में व्यापक हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
श्री मिश्रा को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री राजकुमार सिंह ठाकुर (सेवक), श्री अजय तिवारी, श्री सरजू साहू, श्री दौलत धुरंधर, श्री हेमंत ठाकुर, श्री घनश्याम अग्रवाल, श्री रमेश ‘रिंकू’ अग्रवाल, श्री घनश्याम चंद्राकर, श्री छगन यादव, श्री सीटू भाटिया, पुरुषोत्तम साहू, डॉ. जगदीश वर्मा, भूषण साहू, राजेंद्र वर्मा, पुनाराम वर्मा एवं श्री रमेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सभी ने इसे राज्य सरकार द्वारा प्रतिभा का उचित मूल्यांकन बताया तथा इस निर्णय के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी के प्रति विशेष आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।
श्री राजकुमार सिंह ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिश्रा, क्षेत्र के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी तथा पद्मश्री से सम्मानित विधायक माननीय श्री अनुज शर्मा जी के साथ समन्वय कर क्षेत्र के विकास हेतु भागीरथी प्रयास करेंगे।
khojkhbarchhattisgarh hindi news