Breaking News

कण्व नगरी में सामाजिक समरसता की मिसाल: महताब ख़ान चांद सम्मानित

Khojkhbarchhattisgarh.com

नजीबाबाद उत्तराखंड ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

नजीबाबाद/कोटद्वार। भारत नामधेय चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मभूमि और महर्षि कण्व की तपोस्थली कण्व नगरी, कोटद्वार में सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महताब ख़ान चांद को होली और रमज़ान के पावन अवसर पर अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह डू समथिंग सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य होलीकोत्सव एवं सम्मान समारोह के दौरान एकेवीएन स्कूल कणवनगरी कोटद्वार परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना था।

25 वर्ष, 25 मनीषी – उत्तराखंड को नमन

उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 मनीषियों को सम्मानित किया गया। समारोह में लोक संस्कृति की रंगत भी देखने को मिली, जब सुप्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठानी ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रथम महापौर हेमलता नेगी, संस्था के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी, श्रीमती सोनम कोठारी, विपिन जदली, रेखा नेगी, एमपी थपलियाल, सिंधु कोठारी, कविता रावत, नीलम डंगवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

होली और रमज़ान साथ – सौहार्द का संदेश

विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि हाल के दिनों में चर्चा में रही कण्व नगरी, कोटद्वार में होली उत्सव के बीच रमज़ान के पवित्र महीने में महताब ख़ान चांद को सामाजिक समरसता के लिए सम्मानित किया जाना एक सशक्त और सकारात्मक संदेश देता है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि “एकता में शक्ति” के मूल मंत्र को भी साकार करता नजर आया।

कुल मिलाकर, कण्व नगरी की पावन धरती पर आयोजित यह सम्मान समारोह सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की नई इबारत लिख गया।

About Santosh Kumar

Check Also

संकुल केन्द्र खरोरा में लगा विज्ञान मेला और टी एल एम प्रदर्शनी

Khojkhbarchhattisgarh.com खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रिपोर्ट रोहित वर्मा खरोरा  शासकीय पूर्व माध्य शाला खरोरा में …