Breaking News

होली पर सुरेश वर्मा का संदेश: उत्साह के साथ शालीनता भी जरूरी, भाईचारे का है पर्व

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा नेवरा। रंगों के महापर्व होली पर प्रदेशभर में शुभकामनाओं का दौर जारी है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक नेताओं ने जनता को आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया है।

इसी क्रम में सुरेश वर्मा, महामंत्री, भाजपा शहर मंडल तिल्दा नेवरा ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का जीवंत उत्सव है, जो सामाजिक समरसता, सौहार्द और सहयोग की भावना को सशक्त बनाता है।

सुरेश वर्मा ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक होली को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि होली का संदेश प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता का है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करता है और हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।

प्रदेशभर में होली को लेकर उत्साह का माहौल है और लोगों ने रंगों के इस त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया है।

About Santosh Kumar

Check Also

छत्तीसगढ़ यादव (ठेठवार) महासभा का शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह संपन्न, पुष्पा यादव बनीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

Khojkhbarchhattisgarh.com राजिम में मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, समाज की एकता …