Breaking News

तिल्दा नेवरा थाना की सख्त कार्रवाई
होली से पहले उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा :  होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में दिनदयाल चौक तिल्दा में जबरन विवाद और मारपीट कर परिशांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दिनदयाल चौक में मचाया हंगामा

सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अत्यधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीएम न्यायालय में पेश, जेल वारंट जारी गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में प्रस्तुत किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी ने तीनों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल निरुद्ध करने के आदेश दिए।

गिरफ्तार आरोपी

1. जगतारण बांधे (32 वर्ष) – ग्राम चांपा, थाना तिल्दा-नेवरा

2. सुनील यादव (19 वर्ष) – ग्राम चांपा, थाना तिल्दा-नेवरा

3. साहिल कोसले (19 वर्ष) – ग्राम चांपा, थाना तिल्दा-नेवरा

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली जैसे पावन पर्व पर शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है।

तिल्दा-नेवरा पुलिस का संदेश साफ है — शांति भंग की तो सीधा जेल!

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …