Breaking News

खरोरा में जुआ 6 जुआरी गिरफ्तार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Khojkhbarchhattisgarh.com

14,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त, होली से पहले सख्त कार्रवाई

खरोरा, थाना जिला रायपुर ग्रामीण पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹14,500 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। मामला अप.क्र. 129/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण) के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चोरभट्ठी खार के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपए की हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को मौके से धर दबोचा।  गिरफ्तार आरोपी


1. सुशील चेलक (24) – कुकराडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद

2. कुंजलाल चेलक (36) – खैरझीटी, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद

3. राजेन्द्र जांगड़े (35) – तुलसी (डहरिया), थाना खरोरा, जिला रायपुर

4. चुड़ामणी ध्रुव (42) – बेमचा, जिला महासमुंद

5. दीपक कुमार खुटे (33) – कुकराडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद

6. चिंता कुमार आवले (27) – कुकराडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद

‌‌     जब्त सामग्री

₹14,500 नगद (अक्षरी चौदह हजार पांच सौ रुपये) 52 पत्ती ताश प्लास्टिक की बोरी पुलिस ने गवाहों के समक्ष पूरी जब्ती कार्रवाई करते हुए सामग्री कब्जे में ली।

होली से पहले सख्त संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। खरोरा पुलिस का यह एक्शन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त संदेश माना जा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

रंग, उमंग और उल्लास: पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल खरोरा में मनाया गया होली उत्सव

Khojkhbarchhattisgarh.com खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रिपोर्ट रोहित वर्मा खरोरा 3 मार्च 2026 -: पीएम श्री …