
तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)
होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले 9 असामाजिक तत्वों पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का सख्त संदेश गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नेवरा, सतभांवा, तुलसी मानपुर, किरना एवं जोता गांवों में कुछ तत्वों द्वारा जबरन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा सभी के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
1. दुर्गेश देवदास (24), वार्ड 03 नेवरा
2. चंद्रकांत निषाद (27), वार्ड 11 नेवरा
3. टिकेश्वर ध्रुव (25), सतभांवा
4. टिकेश्वर धीरे (19), वार्ड 09 नेवरा
5. रामजी सोनवानी (55), तुलसी मानपुर
6. भागचंद सोनवानी (30), तुलसी मानपुर
7. साहिल वर्मा (19), जोता
8. पोषण लाल सेन उर्फ सोनू (19), किरना
9. सागर वर्मा (21), किरना
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली जैसे पर्व पर शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।
होली पर हुड़दंगियों को साफ संदेश — कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त!
khojkhbarchhattisgarh hindi news