Breaking News

होली पर नाच-गाने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में एक युवक की मौत

Khojkhbarchhattisgarh.com

दो नाबालिग गिरफ्तार, गांव में दहशत का माहौल

खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रिपोर्टर रोहित वर्मा

खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मांठ में होली के दिन नाच-गाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने लगाए गए होम थियेटर में गाना बजाने और नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दो नाबालिग युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में मोहित धीवर (पिता – कुबेर धीवर) की मृत्यु हो गई, जबकि देव वर्मा और कमलनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल खरोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर खरोरा थाना लाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
घटना के बाद से मांठ गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

About Santosh Kumar

Check Also

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ का सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com कुमाऊँ केसरी की अनूठी पहल, देश-विदेश की हस्तियां एक मंच पर हुईं शामिल उत्तराखंड …