Breaking News

भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद, तिल्दा-नेवरा से पहुंचे भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा  खोज खबर छत्तीसगढ 

तिल्दा-नेवरा  राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने उन्हें आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा सांसद बनने पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके नेतृत्व और अनुभव को प्रदेश के लिए लाभदायक बताया।

बताया जाता है कि लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य हैं और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इससे पहले वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और भाजपा की प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

तिल्दा-नेवरा से बधाई देने पहुंचे प्रमुख नेता
लक्ष्मी वर्मा को बधाई देने के लिए तिल्दा-नेवरा से कई भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। इनमें जिला संयोजक दीपक शर्मा, भाजपा जिला मंत्री विकास कोटवानी, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, तिल्दा शहर मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद रानी सौरभ जैन, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश वर्मा, प्रिय सिरमौर, महिला मोर्चा महामंत्री बेबी गोस्वामी, अंजू पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा पहुंचना भाजपा के लिए गर्व की बात है और उनके अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …