Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे, तिगड्डा चौक पर पुतला दहन कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना‌‌

Khojkhbarchhattisgarh.com

बढ़ते अपराध के खिलाफ खरोरा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

खरोरा छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में खरोरा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। तिगड्डा चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं मंडल अध्यक्ष रविंद्र “बबलू” भाटिया ने किया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खरोरा पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविंद्र “बबलू” भाटिया ने कहा कि भाजपा नेता गौ माता के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन उनकी ही सरकार में गौ तस्करी और गौ हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।

वहीं पूर्व सांसद छाया वर्मा ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, अवैध शराब और गांजा तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ पदाधिकारी अफीम की खेती में भी लिप्त पाए गए हैं, जो सरकार के संरक्षण की ओर संकेत करता है।

प्रमुख बातें

▪ बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
▪ तिगड्डा चौक पर पुतला दहन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
▪ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रदर्शन में शामिल
▪ कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप मढरिया, जितेंद्र चंद्राकर, युवा कांग्रेस नेता खुबी डहरिया, अंकित वर्मा, सरपंच टोकेंद्र गायकवाड़, जुबैर अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजनी वर्मा, सीता चौहान, मुकेश साहू, श्यामलाल बघेल, कृष्णा वर्मा, रेशम वर्मा, सरपंच दिनेश वर्मा, शंकर रात्रे, कपिल नशीने, धनेष वर्मा, राजेश पटेल, अतुल अग्रवाल, अलख यादव, भुनेश्वर राजू वर्मा, संजय शर्मा, छगन वर्मा, शन्नी शर्मा, भरत साहू, अमित ढीढी, होलेंद्र बंजारे, भगत चेलक, गनी खान, रईस खान, सागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …