Breaking News

तिल्दा-नेवरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण और ट्रैफिक से जनता त्रस्त, काले धुएं और बदबू से बढ़ी चिंता

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा-नेवरा/रायपुर
रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और अव्यवस्थित यातायात को लेकर क्षेत्रवासियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में संचालित कई बड़े उद्योगों से निकलने वाला काला धुआं और धूल वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, वहीं भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से यातायात व्यवस्था भी बेहद चिंताजनक बन गई है। जिससे आयें दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं जिसमें कई लोगों ने अपने परिवार से दूर हुआ है

काले धुएं से खराब हो रही हवा

स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कई कारखानों की चिमनियों से लगातार काला धुआं निकल रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसका असर आसपास के गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।

रात में फैलती है पॉल्ट्री फार्म की बदबू

क्षेत्र में मौजूद पोल्ट्री फार्मों से आने वाली तीखी बदबू भी ग्रामीणों और शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। खासकर रात के समय बदबू इतनी अधिक हो जाती है कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है।

भारी वाहनों से बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था

तिल्दा-नेवरा औद्योगिक क्षेत्र से रोजाना गुजरने वाले भारी ट्रकों और ट्रांसपोर्ट वाहनों के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनती रहती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है और आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले समय के लिए चेतावनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रदूषण नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।

ग्रामीणों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त निगरानी रखी जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

डब्लू एच ओ के अनुसार सबसे बड़े आंकड़े
2019 में, सूक्ष्म कण प्रदूषण के कारण विश्व स्तर पर 4.14 करोड़ लोगों की मृत्यु हुई। आज, पृथ्वी पर 99% लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित PM 2.5 प्रदूषण के स्तर से अधिक प्रदूषण के संपर्क में हैं।

वहीं समुदायिक स्वस्थ केन्द्र तिल्दा बीएमओ आशीष कुमार सिंह ने कहा  प्रदूषण से चंमडी में एलर्जी से हृदय रोग स्वास्थ्य की परेशानियां में बढ़ोतरी हुई है अगर समय पर प्रदूषण नियंत्रण नहीं रुकता है तो आने वाले समय गंभीर चिंता का विषय है

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …