Breaking News

तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत, दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Khojkhbarchhattisgarh.com

  तिल्दा नेवरा खोज ख़बर छत्तीसगढ

रायपुर ग्रामीण  तिल्दा नेवरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के तिल्दा-नेवरा आगमन पर दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि “कार्यकर्ताओं का यही जोश और उत्साह हमेशा बना रहना चाहिए। तिल्दा-नेवरा में मेरा जो ऐतिहासिक स्वागत हुआ है, उसके लिए मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद देता हूं।”

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ओम ठाकुर, देवदास टंडन, के. कृष्णमूर्ति, सुनील सोनी, अनूप रवानी, गोवर्धन यदु, मुरली वर्मा, दिलीप देवांगन, सनत सेन, तोरण जांगड़े, अनिल सिंह, अनुराग पांडे, अजय चौहान, अजय मारकंडे, छोटू नवरंगे, तरुण अग्रवाल, प्रदीप नामदेव, संतोष यादव, हरी मारखंडे, लक्ष्मी नारायण वर्मा (चांपा), पूना राम वर्मा, डिगेश्वर वर्मा, विक्की यादव, विजय चंदवानी, राहुल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति समर्थन का माहौल दिखाई दिया।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …