Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्ना फाउंडेशन का प्रेरणादायी कार्यक्रम, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर्ना फाउंडेशन द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के विस्तार और समाजसेवा की गतिविधियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार भी ग्रहण किया।

कार्यक्रम में डीआईजी मिलना कुर्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं नम्रता गोगलानी, नम्रता तिवारी, आकांक्षा तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, मेहर सुंदरानी और कनिष्का अत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने आर्ना फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

मुख्य अतिथि मिलना कुर्रे ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसी सामाजिक संस्थाएँ महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर संस्था द्वारा निम्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं –
• लीगल एडवाइजर – गायत्री साहू
• डायरेक्टर – डी.एस. मिश्रा
• प्रेसिडेंट – सोनम सिंह राठौर
• वाइस प्रेसिडेंट – गुरदीप कौर (पूजा)
• कोषाध्यक्ष एवं प्रोग्राम डायरेक्टर – सुनीता प्रधान
• सेक्रेटरी – ज्योति सुंदरानी
• मेंबर – निवृति वाघड़े

संस्था की संस्थापक एवं समाजसेवी रुना शर्मा ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आर्ना फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद वर्ग, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नई टीम के जुड़ने से संस्था की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाजहित में कई नए कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …