राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक संतोष यदु ने दी शुभकामनाएं व बधाई

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर प्रदेश के सबसे बड़े गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। संगठन ने वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ वर्मा को प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से संगठन को अपनी बात मजबूती से रखने वाला एक प्रभावशाली चेहरा मिल गया है।
संगठन के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू सहित संस्थापक सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस नियुक्ति का अनुमोदन किया। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने गजेंद्ररथ वर्मा के गृह निवास पहुंचकर उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन भले ही गैर-राजनीतिक है, लेकिन प्रदेश की राजनीति और जन मुद्दों पर अपनी मजबूत आवाज से प्रभाव जरूर डालेगा। गजेंद्ररथ वर्मा लंबे समय से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया पर उनके कार्यक्रम “इतवार जोहार लाइव” के माध्यम से वे लगातार लोगों को जागरूक करते रहे हैं।
गजेंद्ररथ वर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार यदु ने उन्हें बधाई दी। वहीं रायपुर, खरोरा, तिल्दा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में खरोरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरविंद देवांगन ने भी गजेंद्ररथ वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को एक मजबूत और स्पष्ट विचार रखने वाला नेतृत्व मिला है।
फिलहाल गजेंद्ररथ वर्मा के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और यह सिलसिला लगातार जारी है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news