जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 के अंतर्गत समाज सेवा और ग्राम विकास में योगदान देने वालों का होगा सम्मान

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष कुमार यदु
तिल्दा-नेवरा/रायपुर।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 के अंतर्गत ग्राम सरोरा में दिनांक 15 मार्च 2026, रविवार को महिला सम्मान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच, उप-सरपंच, जनपद सदस्य तथा समाज एवं ग्राम विकास में विशेष योगदान देने वाली माताओं और महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती शैल महेंद्र साहू, समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 06) तथा सभापति – महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर ने बताया कि समाज और गांव के विकास में जनप्रतिनिधियों तथा महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे अपने कीमती समय और ऊर्जा को जनहित के कार्यों में लगाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। इन्हीं सेवाओं और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह को सफल बनाएं और सम्मानित होने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करें।
ग्राम सरोरा में 15 मार्च को आयोजित महिला सम्मान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की जानकारी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शैल महेंद्र साहू। ने दिया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news