Breaking News

तिल्दा-नेवरा में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, नाबालिग गंभीर  मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग पर चक्का जाम

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में बुधवार शाम को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जोता फाटक के आगे तिल्दा से जोता की ओर जा रहा एक ट्रेलर वाहन (क्रमांक CG 11 AB 1652) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।

हादसे में एक नाबालिग बच्चा ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और घायल बच्चे के लिए उचित मुआवजे तथा दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, इसके बावजूद न तो ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और न ही स्पीड ब्रेकर जैसे आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि घायल बच्चे को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …