Breaking News

रायपुर में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, महापौर मीनल चौबे ने बच्चों को पिलाया विटामिन-ए सिरप

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, खोज खबर छत्तीसगढ़ ब्योरो
जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ आज 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाकर किया गया।

यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के निर्देशन तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी, नोडल अधिकारी डॉ. सार्थक नंदा, 50 बिस्तर अस्पताल की प्रभारी डॉ. कौशल्या पामभोई, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अविनाश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजरवार, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अशोक सिंह, अनुराग गुप्ता, स्वतंत्र राहंगडाले, जिला सलाहकार डॉ. राखी चौहान एवं कोल्ड चेन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा अभियान
शिशु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान जिले में 9 माह से 59 माह तक के 2,34,876 बच्चों को विटामिन-ए सिरप तथा 6 माह से 59 माह तक के 2,48,602 बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड सिरप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कुपोषण और एनीमिया पर रहेगा फोकस
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करना है। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।

गांव-गांव तक पहुंचेगी जागरूकता
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों का वजन और हीमोग्लोबिन जांच भी की जाएगी।

जांच में कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार एवं सुपोषण की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

यह अभियान जिले में बाल स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …