Breaking News

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पचरी संकुल में मूल्यांकन परीक्षा संपन्न, ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा खरोरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा / खरोरा :  पचरी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत संकुल केंद्र पचरी में मूल्यांकन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में संकुल अंतर्गत आने वाले छड़िया, नहरडीह, मधईपुर, कुम्हारी, आलेसुर, पचरी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गांव के बुजुर्ग एवं असाक्षर शिक्षार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक परीक्षा में हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। परीक्षा के पूर्व शिक्षकों एवं प्रेरकों द्वारा गांव में घर-घर जाकर पारंपरिक रूप से पीले चावल छिड़ककर आमंत्रण दिया गया, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों ने पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण कुमार साहू, संगम कुमार मन्नाडे, तारकेश्वर कुमार धीवर, भारती तांती सहित अन्य शिक्षकगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परीक्षा नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों को शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए थे। वहीं केंद्र अध्यक्ष शांता पठारे ने इसे शिक्षा के उजाले को गांव-गांव तक पहुंचाने वाला प्रेरणादायक अभियान बताया।

कार्यक्रम में प्रेरक जास्मीन कोशले, वैशाली वर्मा एवं तान्या रात्रे का भी विशेष सहयोग रहा। शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न इस आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की।

संकुल केंद्र पचरी के अंतर्गत सभी विद्यालयों द्वारा किए गए इस प्रयास को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …