Breaking News

तिल्दा नेवरा अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Khojkhbarchhattisgarh.com

1 आरोपी गिरफ्तार, दोपहिया वाहन समेत 7.20 बल्क लीटर देशी शराब जप्त

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 27 मार्च 2026।
आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से दोपहिया वाहन और बड़ी मात्रा में देशी शराब जप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 26 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई।

आबकारी टीम को अवैध मदिरा परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर वार्ड क्रमांक 11, बाईस मिल पारधीपारा मार्ग, ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच की गई। इस दौरान आरोपी नीलम पारधी (पिता – जामुन पारधी), निवासी बुचीडीह जिला बेमेतरा को एक नीले-काले रंग की दोपहिया वाहन हीरो पैशन प्रो में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले), कुल 7.20 बल्क लीटर शराब बरामद कर जप्त की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त प्रकरण का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा किया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन, मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …