Breaking News

जोत-जवारा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ संपन्न, भक्तिभाव में डूबा खरोरा नगर

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा खरोरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

खरोरा। शक्ति आराधना एवं उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। गुरुवार को अंचल के विभिन्न शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में महाअष्टमी के अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ।

शुक्रवार को नवमी तिथि पर मंदिरों से ज्योति कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के सभी देवी मंदिरों से जोत-जवारा का विसर्जन हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया।

नगर के महा माया मंदिर से सबसे पहले जवारा विसर्जन की शुरुआत हुई। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिन्होंने श्रद्धा भाव से जवारा के दर्शन किए।

यात्रा के दौरान जगह-जगह जवारा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे भी बाना लेकर माता सेवा के गीत गाते और नृत्य करते नजर आए, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

विसर्जन यात्रा में दर्जनों भक्तों द्वारा बाना धारण कर आस्था का अद्भुत।प्रदर्शन किया गया। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन को देखकर भक्तों के श्रद्धाभाव की सराहना किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …