Breaking News

ग्राम सांकरा, बेमता और निनवा में विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर शैल महेन्द्र साहू

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर/ तिल्दा
जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा, बेमता एवं निनवा में सी.सी. रोड, गली-नाली एवं पानी टंकी जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत् भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता और पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर ग्राम बेमता के सरपंच श्री जगराखन साहू, निनवा के सरपंच श्री गोविंद सारंग, सचिव श्री चिंतामणि साहू, श्री ललित साहू, श्रीमती भारती साहू, ग्राम सांकरा के सरपंच श्रीमती पूर्णिमा एवं पाटिल जी, जनपद सदस्य श्रीमती चाँदनी शत्रुघ्न यदु, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री महेंद्र जेठी, सिलपट्टी के सरपंच श्री लोकेश कश्यप, डॉ. श्री हरीश वर्मा, श्रीमती शैल महेंद्र साहू (सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत रायपुर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों के उत्साह और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ हुआ।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …