Breaking News

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर खोला मोर्चा

Khojkhbarchhattisgarh.com

प्रदेशभर के 200 कॉलेजों में ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग, 6 अप्रैल को विश्वविद्यालय घेराव की चेतावनी

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा:
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा स्थित सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बंद होने से महाविद्यालयों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार मनमाने निर्णय (तुगलकी फरमान) जारी किए जा रहे हैं, जिनका विरोध करने के लिए छात्रों के पास कोई प्रभावी नेतृत्व नहीं है।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्र हित प्रभावित हो रहे हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। इसी के विरोध में एनएसयूआई द्वारा प्रदेश के करीब 200 कॉलेजों में ज्ञापन सौंपा गया है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं की गई, तो 6 अप्रैल को प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों का घेराव किया जाएगा। इसी कड़ी में रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का भी घेराव प्रस्तावित है।

मुख्य मांगें:

प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली

चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराना

चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा

छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता प्रदान करना

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था पुनः लागू करना


इस अवसर पर एनएसयूआई के अनिल सिंह, विक्रम वर्मा, हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा, गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विकी चक्रधारी, रवि वर्मा, देवेंद्र, भूपेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …