Breaking News

पंडित आचार्य युवराज की सुरक्षा पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने जताई चिंता

Khojkhbarchhattisgarh.com

सिलतरा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में लापरवाही, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

धरसींवा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर। धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंडित आचार्य युवराज जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन के जिला पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष के गृह ग्राम में महिला समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान क्षेत्र में कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना भी सामने आई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अंत में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रशासन से अपील की है कि जनता और विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

About Santosh Kumar

Check Also

अपर संचालक संजीव तिवारी के खिलाफ जांच की मांग, राज्यपाल समेत प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Khojkhbarchhattisgarh.com रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर। प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ने जनसंपर्क …