
नई दिल्ली रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
नई दिल्ली / बेंगलुरु :
इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) के 41वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पबित्र मोहन सामंतराय ने की।
इस वर्चुअल बैठक की मेजबानी संयुक्त महासचिव धीरज कुमार द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि IFSMN का 41वां स्थापना दिवस आगामी 29 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
महासचिव बी.एस.डी. स्पांडेय को इस कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन में IFSMN की कर्नाटक इकाई भी सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें संस्थापक सदस्य शिवप्रकाश और के. संजीव, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर कोडाला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सैनी, संयुक्त महासचिव नरेंद्र कुमार तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उदय सिम्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों वसवराज, विशाल आनंद और संतोष कुमार यदु सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक का समापन कार्यक्रम समन्वयक ताहिर अहमद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
— खोज खबर छत्तीसगढ़
khojkhbarchhattisgarh hindi news