महिला समेत कई उपभोक्ताओं ने की शिकायत, संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

धरसींवा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
धरसींवा/परसतराई। क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी पर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। एक महिला उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देने से यह कहकर मना कर दिया गया कि उसके कनेक्शन नंबर पर पहले ही सिलेंडर जारी किया जा चुका है।
महिला का आरोप है कि उसने कोई सिलेंडर प्राप्त नहीं किया और न ही उसकी पासबुक में कोई एंट्री दर्ज है। इससे गैस वितरण में फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्र के कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा।
वहीं एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि सिलेंडर कार्डधारक को दिया जा चुका है।
बॉक्स न्यूज:
➡️ पासबुक में एंट्री नहीं
➡️ उपभोक्ता को नहीं मिला सिलेंडर
➡️ रिकॉर्ड में दिखा “डिलीवरी”
➡️ कई लोगों की शिकायत
➡️ जांच की मांग
khojkhbarchhattisgarh hindi news