Breaking News

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर में ध्वजारोहण, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी शुभकामनाएं

Khojkhbarchhattisgarh.com

“राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही भाजपा”

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

नवा रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने निवास, नवा रायपुर में भाजपा का ध्वज फहराकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। 6 अप्रैल 1980 से प्रारंभ हुई यह गौरवशाली यात्रा आज एक विशाल स्वरूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का हिस्सा बनकर राष्ट्रसेवा करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है।

मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी सहित पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी का ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और संघर्ष का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार जनकल्याण, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई गति दी जा रही है।

मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संगठन “राष्ट्र प्रथम” और “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …