Breaking News

सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की विस्तार जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न, ग्रामीणों ने रखीं विकास संबंधी मांगें

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

तिल्दा-नेवरा | खोज खबर छत्तीसगढ़  :छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के विस्तार हेतु आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस जनसुनवाई में अपर कलेक्टर उमाशंकर बन्दे एवं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश राबड़े की उपस्थिति रही।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास, भूमि का उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित अपने सुझाव और मांगें शांतिपूर्वक रखीं।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा आसपास के गांवों में लगातार विकास कार्य और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसके चलते कंपनी के विस्तार का समर्थन किया गया।
कंपनी प्रबंधन ने जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही सामाजिक सरोकारों के तहत क्षेत्र में निरंतर विकासात्मक कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी की ओर से जनसुनवाई के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण विभाग, सभी ग्रामीणों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

पीडीए मौकापरस्तों की जमात, जनता को गुमराह कर रही सपा – अशोक यादव

Khojkhbarchhattisgarh.com राष्ट्रीय लोकदल बताएगा नया राजनीतिक विकल्प, पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने का …