Breaking News

तिल्दा-नेवरा के जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं में 100% परिणाम, 13 छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाकर बढ़ाया मान

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

तिल्दा-नेवरा स्थित जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। इस वर्ष स्कूल का कोई भी छात्र असफल नहीं हुआ, जो संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अनुशासित माहौल को दर्शाता है।

इस उत्कृष्ट परिणाम में 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में मानस वर्मा (96.4%), कृष्णा सिंह (95.8%), राजवीर सिन्हा (95.0%), कांची बत्रा (94.6%), अनुष्का जेना (93.0%), चिराग वर्मा (92.6%), रितिका शर्मा (92.4%), जय आर्य (92.0%), चारु चौबे (91.0%), साक्षी भगवानी (90.8%), सृष्टि वर्मा (90.4%), मुस्कान सिंह (90.2%) और सौरभ तिवारी (90.0%) शामिल हैं।

छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ-साथ शिक्षकों का समर्पण और मार्गदर्शन प्रमुख रहा है। शिक्षकों ने निरंतर प्रयास करते हुए छात्रों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया, जिसका परिणाम यह शानदार सफलता है।

इस उपलब्धि से न केवल विद्यार्थियों के परिवारों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में भी गर्व का वातावरण है। क्षेत्रवासियों ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।

स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता ऐरी ने कहा, “मैं अपने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देती हूं। आपने स्कूल का मान बढ़ाया है। आपकी मेहनत और समर्पण से ही यह 100% परिणाम संभव हो पाया है। मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम – रानी सौरभ जैन

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु तिल्दा नेवरा, रायपुरकेंद्र सरकार द्वारा पारित …